Pages

Friday, May 27, 2016

यूट्यूब पर नया चैनल कैसे बनाये

 यूट्यूब पर नया  चैनल  कैसे बनाये और चैनल बनाने के लिए क्या होना चाहिए ?

यूट्यूब पर चैनल बनाना बिलकुल आसान है, यूट्यूब पर चैनल बनाने के लिए आपके पास एक गूगल अकाउंट  यानि गूगल पर एक ई-मेल खाता होना चाहिए.
 

स्टैप 1. यूट्यूब चैनल बनाने के लिए सबसे पहले अपने जीमेल यानि गूगल अकाउंट को  Sign in कर ले ।

स्टैप 2. अब Create A New Channel पर क्लिक करे ।

स्टैप 3. अब एक छोटा सा फार्म खुलेगा । (नीचे चित्र अनुसार)






1. अपने नये यूट्यूब  चैनल  का नाम टाइप करिये ।
2. यूट्यूब  चैनल  की कैटेगरी सेलेक्ट करे ।
3. पेज  टर्म्स  पढकर टिक करे आप यहाँ क्लिक करके पेज  टर्म्स  बाद में भी पढ़ सकते है ।
4. अब Done  की बटन पर क्लिक करे ।
Done बटन पर क्लिक करते ही आपका यूट्यूब चैनल बन जायेगा-


अब सवाल है पैसा कैसे आएगा : 
 यूट्यूब चैनल बनाने के बाद यह जानना जरूरी है कि पैसा कैसे मिलेगा और कैसे आपके पास पहुंचेगा। इसके लिए आपको गूगल एडसेंस अकाउंट बनाना होगा। एडसेंस गूगल के विज्ञापन डाटा का ऑफिशियल टूल है।

  Desidhadkan                                                Dilli film                                        Dilli Hits
यहां आपके यूट्यूब चैनल को कितने लोगों ने देखा और कितनों ने विज्ञापन पर क्लिक किया, इसकी पूरी जानकारी दी जाती है। इन विज्ञापनों के क्लिक से कितना पैसा मिला, इसकी स्पष्ट जानकारी दी जाती है। एडसेंस अकाउंट क्रिएट करने के साथ ही आपको यूट्यूब के मोनेटाइजेशन फीचर को इनएबल करना होता है। यह फीचर यूट्यूब की चैनल सैटिंग्स में दिया होता है। इस फीचर को सक्रिय करने का मतलब है कि आपके वीडियोज पर विज्ञापन दिखना शुरू हो जाएंगे और जो यूजर्स इन विज्ञापनों को क्लिक करके देखेंगे, उनका पैसा आपको मिलेगा एडसेंस के जरिए। हालांकि मोनेटाइज फीचर को इनएबल करने के बाद यूट्यूब आपके चैनल की पूरी जांच करता है और इसके मानकों पर खरा उतरने के बाद ही आपके वीडियोज पर विज्ञापन दिखना शुरू होते हैं।
अब आप अपने चैनल के फीचर पेज पर जाकर देखे. निचे दी गई फोटो जैसी होनी चाहिए.
आपको कोई और सहायता या जानकारी चाहिए तो आप हमे ईमेल करसकते है हमारा मेल अड्रेस  है animediaguru@gmail.com 

No comments: